{"_id":"5f3d1c358ebc3e3ceb7aa31e","slug":"massive-fire-in-mattress-godown-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Thu, 20 Aug 2020 09:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Aug 2020 09:14 AM IST
सार
- गद्दा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग
- थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां की घटना
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में बुधवार दोपहर करीब दो बजे प्रमोद अग्रवाल के गद्दा बनाने की फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर चार दमकल आ गईं। तकरीबन तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से गोदाम की छत भी गिर गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में नुकसान का आकलन किया जा रहा था।
कमला नगर निवासी प्रमोद अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में तकरीबन 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी के पिछले हिस्से में बने गोदाम में अचानक बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। धुआं निकलने पर कर्मचारी बाहर आ गए। पहले उन्होंने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पुलिस को सूचना दी। चार दमकल आ गईं। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। तकरीबन तीन घंटे में आग बुझी। अग्निकांड मेें लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है, आकलन किया जा रहा है। गोदाम की छत भी गिर गई।
पुलिस ने खाली कराए मकान और गोदाम
गद्दा फैक्टरी के पास ही 10 घर थे। उन्हें पुलिस ने खाली करा दिया। एलपीजी सिलिंडर भी बाहर निकलवा दिए। इसके अलावा पास में बक्से का कारखाना और गोदाम बना था, जिसमें भी मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस ने गोदाम की आग फैलने की आशंका पर इनको भी खाली करा लिया।