{"_id":"5f648f45fc7b213d722b6a8d","slug":"massive-fire-in-mahindra-showroom-workshop-news-mahindra-show-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः महेंद्रा शोरूम के वर्कशॉप में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियों ने संभाले हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः महेंद्रा शोरूम के वर्कशॉप में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियों ने संभाले हालात
Fri, 18 Sep 2020 04:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:13 PM IST
सार
मीरा चौराहा स्थित कमलेश ऑटो (महेंद्र शोरूम) के पीछे के हिस्से वर्कशॉप में शुक्रवार को साढ़े दस बजे करीब आग लग गई। वर्कशॉप से धुंआ उठता देख स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना के मिलने के साथ एसओ लाइनपार महेश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर सीएफओ जशवीर सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना लाइनपार के मीरा चौराहे स्थित कमलेश ऑटो (महेंद्रा शोरूम) के वर्कशॉप में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कबाड़े में रखा सामान जल गया। मैनेजर ने कहा कि हानि का आकलन कर रहे हैं।
मीरा चौराहा स्थित कमलेश ऑटो (महेंद्र शोरूम) के पीछे के हिस्से वर्कशॉप में शुक्रवार को साढ़े दस बजे करीब आग लग गई। वर्कशॉप से धुंआ उठता देख स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना के मिलने के साथ एसओ लाइनपार महेश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर सीएफओ जशवीर सिंह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण पीछे वर्क शॉप में रखी ऑयल व प्लास्टिक की कैन के साथ अन्य सामान जल गया। गनीमत रही समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। अन्यथा वर्कशॉप के पास खड़ी करीब आधा दर्जन गाडिय़ां आग की चपेट में आ सकती थी।

शोरूम पर तैनात मैनेजर एससी गौड़ ने बताया कि शोरूम के वर्कशॉप में आग लग गई थी। इसमें क्या हानि हुई यह आकलन करने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सीएफओ जशवीर सिंह का कहना है कि प्रथम दृश्टया आग किसी स्टाफ के द्वारा जलती हुई बीड़ी या सिगरेट के फेंकने के कारण लगी है। उन्होंने कहा आग को एक घंटे के भीतर काबू पा लिया था। सीएफओ ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंच जाने के कारण वर्कशॉप के पास खड़ी एक्सीडेंटल गाड़ियां जलने से बच गईं।