{"_id":"5ce3f5bdbdec22074a6ae7e1","slug":"massive-fire-in-hotel-near-isbt-transport-nagar-agra-breaking-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः बस अड्डे के पास दो होटलों में लगी भीषण आग, दुकानदारों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बस अड्डे के पास दो होटलों में लगी भीषण आग, दुकानदारों में दहशत
Tue, 21 May 2019 06:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
दो होटलों में लग गई भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय बस अड्डा के निकट मंगलवार शाम दो होटलों में भीषण आग लग गई। होटलों में लगी आग से आस पास के दर्जनों दुकानदार दहशत में आ गए। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
अंतरराज्यीय बस अड्डा निकट बने ऊं साईं राम भोजनालय में शाम साढ़े पांच के निकट अचानक आग की लपटें दिखाईं दीं। देखते ही देखते आग की लपटें भोजनालय के बराबर स्थित होटल तक पहुंच गईं। आग इतनी भीषण थी कि होटल की छत पर आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगी।
आग का विकराल रूप देखकर आस पास के दर्जनों दुकानदार डर गए। आनन फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की दो गाड़ियों को बुलाया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है कि कहीं आग उनके प्रतिष्ठान तक ना पहुंच जाए। दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। वहीं आग के कारणों की जानकारी अभी नहीं लगी है।