{"_id":"6069fb320c61de3f6d552740","slug":"massive-fire-in-glass-factory-firozabad-people-panic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांच फैक्टरी में आग: तेज धमाके के साथ आदर्श कांच उद्योग में लगी भीषण आग, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच फैक्टरी में आग: तेज धमाके के साथ आदर्श कांच उद्योग में लगी भीषण आग, दहशत में आए लोग
Sun, 04 Apr 2021 11:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:16 PM IST
सार
- पत्थर वाली गली की घटना, एक करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका
- आग पर काबू पाने को आगरा, मैनपुरी, हजरतपुर से मंगाई गई दमकलें
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कांच फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्रांतर्गत पत्थर वाली गली में रविवार को हुए तेज धमाके से क्षेत्र के लोग सहम गए। आदर्श कांच उद्योग में भट्ठी फटने से पिघला कांच रिसकर केमिकल से भरे ड्रमों तक पहुंच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। नौ दमकलों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान की आशंका है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के पत्थर वाली गली में संचालित आदर्श कांच उद्योग में रविवार दोपहर साढे़ बारह बजे तेज धमाके के साथ आग लग गई। बताया गया है कि कांच भट्ठी फटने के बाद उबल रहा कांच रिसकर नजदीक रखे केमिकल के ड्रमों तक पहुंच गया। केमिकल भरे ड्रमों में आग लगने से तेज धमाका हुआ। आनन-फानन अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। एफएसओ दुर्गेश कुमार कई दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि सफलता नहीं मिली। तेज धमाके साथ लगी आग थोड़ी ही देर में भट्ठी के इर्द गिर्द पैकिंग यूनिट तक फैल गई। इससे पैकिंग का सामान एवं गत्ता भी जलने लगा।
इस पर आगरा, मैनपुरी के अलावा ओएफसी हजरतपुर से चार अन्य दमकलें बुलाईं गईं। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीएफओ जसवीर सिंह एवं सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ सदर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इकाई संचालक के अनुसार, आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। आग के कारण भट्ठी को खासा नुकसान होने के साथ ही लाखों का केमिकल, पैकिंग मैटेरियल एवं इंडस्ट्रीज के यांत्रिकी कक्ष को क्षति पहुंची है।

भट्ठी फटने के कारण लगी आग
अचानक गैस फर्नेस फट गई। इस कारण आग फैली। आग से करीब एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। सुरेश चंद्र बंसल इकाई संचालक
फैक्टरी में आग से बचाव को बेसिक इंतजाम तो हैं लेकिन गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। हालांकि फैक्ट्री में लगभग 70 हजार लीटर का वाटर टैंक आदि स्थापित है। अनुमात: आग से 20 लाख रुपये का नुकसान हुुआ होगा। जसवीर सिंह सीएफओ