{"_id":"6040b5cd0be57025e541bdb6","slug":"massive-fire-in-cloth-show-room-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कपड़े के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी, ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कपड़े के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी, ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान
Fri, 05 Mar 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में अनाज मंडी स्थित कपड़े के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीन मंजिला शो रूम में आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। आग की वजह से दो से ढ़ाई करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। निगम चौराहा के पास अनाज मंडी स्थित वृंदावन गारमेंट्स शोरूम में गुरुवार तड़के आग लगने से खलबली मच गई। बताया गया है कि आग बेसमेंट से शुरू हुई थी जिसने कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी जद में ले लिया। माना जा रहा है कि शार्टसर्किट की वजह से लगी। आग इतनी विकराल थी कि इस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
दमकल की टीम ने काफी प्रयास के बाद पाया काबू
आग लगने के कारण शोरूम के शटर जाम हो गए। जिन्हें तोड़ने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जेसीबी से शटर तोड़ने के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
शोरूम मालिक प्रहलाद चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। तभी अचानक शोरूम में आग लग गयी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरूम मालिक के अनुसार आग के कारण शोरूम में करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में माल के साथ दो बाइकें भी जलकर राख हो गईं।