फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in  car parked in apartment parking lot

Agra News: अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Thu, 29 Jan 2026 11:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:39 PM IST
सार

अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल माैके पर पहुंची और लपटों पर काबू पाया। तब तक आग से पूरी कार जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन
massive fire broke out in  car parked in apartment parking lot
कार में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित रंगजी हाइट अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी कार में बृहस्पतिवार रात 9 बजे आग लग गई। लपटें उठने पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और गार्ड को पता चला। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं मिला। बाद में दमकल पहुंच गई। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। रंगजी हाइट अपार्टमेंट निवासी गाैरव कत्याल अपनी होंडा डब्ल्यूआरवी कार लेकर घर आए थे। वह कार को पार्किंग में खड़ी करने के बाद फ्लैट में चले गए। कुछ देर बाद ही कार से लपटें देखकर गार्ड सहित अन्य लोग आ गए। उन्होंने शोर मचा दिया। गाैरव कत्याल जब तक कुछ कर पाते, आग भीषण हो गई। 
विज्ञापन


इससे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस और दमकल पहुंच गई। 10 मिनट बाद आग पर काबू कर लिया गया। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed