फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire Broke Out In Auto Parts Shop In kusmara Market mainpuri

Mainpuri: कुसमरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला

Sun, 23 Apr 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 07:00 AM IST
सार

ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग आधी रात के बाद लगी। उस समय वहां मौजूद पुलिस पिकैट के जवानों ने दुकान के धुआं उठते देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 

विज्ञापन
Massive Fire Broke Out In Auto Parts Shop In kusmara Market mainpuri
ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा में यादव नगर चौराहा स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। करीब एक घंटा बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। दुकान में लगी आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

यादव नगर निवासी अशोक सिंह भारतीय स्टेट बैंक के सामने ऑटो पार्ट्स की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख वहां पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज को आग लगने की सूचा दी। वहीं दुकान स्वामी अशोक को भी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद अशोक मौके पर आग गए और दुकान का शटर खोला। शटर खोलते ही आग की लपटें बाहर की ओर आने लगीं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: हत्या के मामले में  गवाहों की गवाही नहीं करा रहे थे SHO घिरोर, उच्च न्यायालय ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस के लिए आईं दो बाइकें भी जलीं 

आग लगने की जानकारी होने के बाद नगर पंचायत के कर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद दमकलकर्मी आ गए। करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दुकान में सर्विस के लिए आईं तीन बाइकें व अन्य सामान आदि जल गया। यादव नगर के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने के दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। दुकान स्वामी अशोक ने बताया कि आग में करीब 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

पड़ोस की दो दुकानों में भी हुआ नुकसान

यादव नगर निवासी अशोक की ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगी थी। शटर खोलने के बाद आग की लपटों ने पड़ोस के विवेक कुमार की ऑटो पार्ट्स और दीपक की बर्तन की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग में उक्त दोनों दुकान में रखा सामान जलने से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed