{"_id":"62b8223e8695da71537d6e2a","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-plastic-chair-factory-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एत्माद्दौला में प्लास्टिक ब्रश बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एत्माद्दौला में प्लास्टिक ब्रश बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
Sun, 26 Jun 2022 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:39 PM IST
सार
टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्लास्टिक ब्रश की फैक्टरी में भीषण आग लग गयी। घटना की सूचना तुरंत इलाका पुलिस और फायर स्टेशन को दी गई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में एत्माद्दौला की टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रविवार दोपहर को प्लास्टिक ब्रश बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी के पीछे इस्लाम नगर मोहल्ला है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
नेहरू नगर के रहने वाले विनोद मित्तल की मित्तल कॉर्पोरेशन नाम से प्लास्टिक के ब्रश बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में प्लास्टिक के ब्रश भरे हुए थे, जिससे आग ने और भयानक रूप ले लिया। कर्मचारी आग की लपटे देखते ही ही तुरंत फैक्टरी से बाहर निकले। उधर जब लोगों ने फैक्टरी से आग का लपटों को उठते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बताया गया है कि आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।