फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in a model shop on Diwali night goods worth lakhs were burnt

आगरा: दिवाली की रात मॉडल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल गया

Mon, 13 Nov 2023 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 08:43 AM IST
सार

दिवाली की रात मॉडल शॉप में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
 

विज्ञापन
massive fire broke out in a model shop on Diwali night goods worth lakhs were burnt
मॉडल शॉप में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा शमसाबाद में दिवाली की रात मॉडल शॉप में भीषण आग लग गई। आग लपटें जैसे ही उठीं तो अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस फोर्स तथा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शमसाबाद के गांधी चौराहे स्थित शिवा मॉडल शॉप में बीती रात 10:30 बजे अचानक से आग लग गई। आग की लपटें दुकान से बाहर आईं, तो रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचती तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के कर्मचारी हेमेंद्र ने बताया रात के समय सेल्समेन मुकेश और थान सिंह दुकान बंद करके गए थे। उसके बाद शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान में लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed