फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mass copying was going on at two centers in main examination of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

आगरा विवि : सीसीटीवी में दो केंद्रों पर दिखी सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त  

Sat, 14 May 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 12:23 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में एटा के श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज  और हाथरस के मां जानकी महाविद्यालय में सामूहिक नकल चल रही थी। सीसीटीवी कैमरे से मामला पकड़ में आने के बाद दोनों  केंद्रों की संबंधित पाली की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही दोनों परीक्षा केंद्र भी निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Mass copying was going on at two centers in main examination of Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
सीसीटीवी में कैद हुई सामूहिक नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को दो केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सामूहिक नकल पकड़ में आई। परीक्षार्थी झुंड में बैठकर नकल करते दिखे। केंद्रों की संबंधित पाली की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही दोनों परीक्षा केंद्र भी निरस्त कर दिए गए हैं, इन केंद्रों पर जो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे, उनकी आगामी परीक्षाएं दूसरे केंद्रों पर कराई जाएंगी। दोनों ही केंद्रों को डिबार किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि खंदारी परिसर स्थित आईईटी में स्थापित कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, नया बांस, एटा में पहली पाली की परीक्षा के दौरान सीसीटीवी के कैमरा नंबर-12 में कुछ लोग सुबह 10:12 बजे परीक्षार्थियों को नकल कराते दिखे। कमरे में हलचल थी। परीक्षार्थी आपस में बात कर रहे थे। पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 10:30 था।   
विज्ञापन


मां जानकी महाविद्यालय, हाथरस में दूसरी पाली पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक की परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सामूहिक नकल पकड़ में आई। दोपहर करीब 12:20 बजे परीक्षार्थी झुंड में बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिख रहे थे। कंट्रोल रूम से परीक्षार्थियों की हरकत रिकॉर्ड कर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर दोनों केंद्रों की संबंधित पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्र को भी निरस्त कर दिया गया है। आगामी परीक्षाएं दूसरे केंद्रों पर कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट आधारित थीं हिंदी साहित्य व रसायन विज्ञान की परीक्षाएं 

पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में बीएससी तृतीय वर्ष की रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित थीं। इसके अलावा प्रथम पाली में एमए प्रथम व अंतिम वर्ष की भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र दूसरी पाली में बीकॉम वोकेशनल प्रथम वर्ष की ग्रुप एक के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। 

एक पर चार और दूसरे पर छह कॉलेजों के परीक्षार्थी दे रहे थे परीक्षा

श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड संख्या 940) में चार कॉलेजों गौरी शंकर महाविद्यालय, शैलेष कॉलेज, श्रीमती विमला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल के अलावा मेजबान कॉलेज के खुद के परीक्षार्थियों की परीक्षा हो रही थी। मां जानकी महाविद्यालय, हाथरस (कोड 695) में छह कॉलेजों में श्रीकृष्ण योगीराज महाविद्यालय, केजीएन पीजी कॉलेज, श्रीमती भूदेवी खुशाली राम महाविद्यालय, मां जानकारी देवी महाविद्यालय, श्री पोखपाल सिंह महाविद्यालय और धर्मवीर सिंह महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। अब इन कॉलेजों के परीक्षार्थियों की आगामी परीक्षाएं बदले हुए केंद्रों पर कराई जाएंगी। कॉलेजों और वेबसाइट के माध्यम से परीक्षार्थियों को जानकारी दे दी जाएगी। 

कंट्रोल रूम से नियमित रूप से दी जा रही है रिपोर्ट 

कंट्रोल रूम से करीब एक चौथाई परीक्षा केंद्र ही जुड़े हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारियों की ओर से नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही निगरानी की रिपोर्ट दी जा रही है। पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की है। बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed