फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mass copying in university examination caught on CCTV cameras of control room in Agra

अजब निगरानी: विश्वविद्यालय की परीक्षा में कैमरे देख रहे नकल, सचल दल की आंखें बंद

Tue, 06 Sep 2022 05:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 05:45 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में अजब हाल है। कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों पर हो रही नकल के मामले खुल रहे हैं, वहीं सचल दल अब तक एक भी नकलची नहीं पकड़ पाए हैं। 

विज्ञापन
Mass copying in university examination caught on CCTV cameras of control room in Agra
परीक्षा में सामूहिक नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में अजब निगरानी हो रही है। कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे सामूहिक नकल तक देख रहे हैं। कई मामले इन्हीं के सहारे पकड़े भी जा चुके हैं। वहीं जिन सचल दल पर नकल पकड़ने का जिम्मा है, उनकी आंखें बंद हैं। निरीक्षण के बाद भी सचल दल अब तक एक भी नकलची नहीं पकड़ सके हैं। 

विज्ञापन


खंदारी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष के सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में महाराणा प्रताप कॉलेज, चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय मैनपुरी, श्रीसुरेश चंद्र सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय आगरा, श्रीभवानी सिंह महाविद्यालय आगरा, आरसीबी डिग्री कॉलेज रायभा मथुरा और एसबीएस कॉलेज छाता मथुरा में सामूहिक नकल के मामले पकड़े गए। इसमें विद्यार्थी सटकर बैठे नजर आए। सचल दल को निरीक्षण में एक भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली और न ही कोई नकलची पकड़ सके। 

विज्ञापन

दल को नहीं मिल पाते साक्ष्य

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में वॉइस रिकार्डिंग न होने के कारण भी नकल नहीं पकड़ी जा पा रही है। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा होने के कारण पांच मिनट में भी नकल कराई जा सकती है। इसका साक्ष्य सचल दल को मिलना मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सत्र से वॉइस रिकार्डिंग भी 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अगले सत्र की परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे में वॉइस रिकार्डिंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी। सचल दल की संख्या भी अधिक बनाएंगे। इस बार परीक्षा में सचल दल की ओर से अभी तक नकल का कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। 

पंखा दुरुस्त कराने के दिए निर्देश 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मैनपुरी के आदर्श महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र में पंखा दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। यहां के एक कक्ष में पंखा नहीं लगे होने से गर्मी से छात्र-छात्राएं बेहाल थे। परीक्षार्थी पर्चे और हाथ के पंखे से हवा करते दिखे थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे में देखने के बाद केंद्र संचालक को पंखा ठीक कराने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed