फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mashroom in Mainpuri

मैनपुरी में मशरूम की अच्छी पैदावार कर आजीविका चलाएं महिलाएं-डीएम

Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
mashroom in Mainpuri
गांव कुरसुंडा में मसरूम की खेती दिखाती महिलाएं व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व अधिकारी - फोटो : MAINPURI
किशनी। विकासखंड के गांव कुरसंडा में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ ईशा प्रिया समूह की महिलाओं द्वारा पैदा की जा रही मशरूम को देखने पहुंचे। महिला समूह को बंधाई देते हुए डीएम ने कहा कि वह मशरूम की अच्छी पैदावार कर आजीविका चलाएं। उम्मीद है जल्द ही जनपद मशरूम का हब बनेगा। मशरूम की कम लागत व कम मेहनत में अच्छी पैदावार कर समूह की महिलाएं अपनी आजीविका अच्छे से चला सकती हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि भारत माता आजीविका ग्राम संगठन ने जनपद में सबसे पहले मशरूम की खेती करने का किशनी ब्लॉक ने जो शुरुआत की है वह प्रशंसनीय है। इसमें सबसे बड़ा योगदान सीडीओ का है जिन्होंने मशरूम की खेती कराने के लिए एक प्रशिक्षक से समूह की 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवाया। इसके बाद महिलाओं में आत्मनिर्भरता आई और महिलाओं ने अच्छी पैदावार कर दिखा भी दिया कि वे स्वरोजगार हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने की सलाह दी। सीडीओ ने बताया कि समूह की महिलाओं ने कुल 29 बैग लगाए है जो तैयार भी हो गए हैं। किशनी ब्लॉक के बाद अब दूसरे नंबर पर बेवर ब्लॉक में प्रशिक्षण दिलवाकर मशरूम की खेती समूह की महिलाओं से करवाई जाएगी। एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य, एसडीएम सदर ऋषिराज, कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह, नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा, डीपीआरओ स्वामीदीन, पीडी कृष्ण कुमार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताई कैसे होती है पैदावार
प्रशिक्षक चिराग सिंह ने बताया कि एक बैग को मय बीज के तैयार करने में सिर्फ दो सौ रुपये की लागत आती है। इसका बीज छह सौ रुपए किलो आ जाता है। एक बैग में डेढ़ सौ ग्राम से दो सौ ग्राम बीज पड़ता है। बीस दिन में इसकी शुरुआत हो जाती है और 25 दिन में इस फसल को बेचा जा सकता है। यह खेती सबसे कम लागत व कम मेहनत में तैयार हो जाती है।

डीएम की बेटियों ने खरीदी मशरूम
गांव कुरसंडा पहुंचे डीएम के साथ उनका परिवार भी गया था। यहां महिलाओं द्वारा पैदा की गई मशरूम को डीएम की बेटी मिशिका व मायरा ने खरीदकर बिक्री की शुरुआत की। जिलाधिकारी की पत्नी अल्पना प्रकाश ने महिलाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed