फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maruti van accident two died in farrukhabad family goen for Asthi Visarjan in Ganga

हादसाः अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे देवर, भाभी की मौत, परिवार के छह लोग घायल

Tue, 16 Jul 2019 06:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
maruti van accident two died in farrukhabad family goen for Asthi Visarjan in Ganga
हादसे का शिकार हुई मारुति वैन - फोटो : अमर उजाला
गंगा में भाभी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वापस आ रहे देवर और भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में वैन में सवार परिवार के ही छह लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात हादसा फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। 
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी पूर्व सैनिक रामदास की भाभी की मृत्यु करीब तीन माह पूर्व हो गई थी। उनकी अस्थियां गंगाजी में विसर्जित की जानी थी। सोमवार शाम रामदास का छोटा भाई 45 वर्षीय प्रेमचंद्र शाक्य, 55 वर्षीय पत्नी मार्गश्री, परिवार के ही क्रांति, प्रीति, गुड्डी सुशील, विमलेश और कमला मारुति वैन में से फर्रुखाबाद गए थे। पांचाल घाट पर अस्थियां विसर्जित की गईं।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे सभी लोग मारुति वैन से घर वापस आ रहे थे। वैन जब फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गांव सकवाई के पास पहुंची, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मार्गश्री और प्रेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फर्रुखाबाद के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे की जानकारी गांव भैंसरोली पहुंची तो कोहराम मच गया। आनन फानन में रिश्तेदार और ग्रामीण शव लेने के लिए फर्रुखाबाद रवाना हो गए।                            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed