फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Martyr's wife got casualty certificate after 18 years

18 साल बाद शहीद की पत्नी को मिला कैजुअल्टी प्रमाण पत्र

Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Martyr's wife got casualty certificate after 18 years
भोगांव (मैनपुरी)। बांग्लादेश सीमा पर वर्ष 2009 में तस्करों से मुठभेड़ के दौरान गांव मौजेपुर निवासी बीएसएफ जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। बुधवार को 18 साल बाद सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट ने गांव पहुंचकर शहीद की पत्नी को कैजुअल्टी प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी सुभाष चंद्र एक मार्च 1989 को बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वह आरक्षी के पद पर थे। वर्ष 2003 में उनकी तैनाती मेघालय की दक्षिण गोरो हिल्स पर थी। 26 दिसंबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तस्करों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में सुभाष चंद्र वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
विज्ञापन

18 साल बाद 178 सीमा सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार आरक्षी सुभाष चंद्र के घर पहुंचे। उनकी पत्नी को कैजुअल्टी प्रमाणपत्र दिया। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि आरक्षी ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। बीएसएफ शहीदों को सम्मान देने के लिए ऑपरेशन कैजुअल्टी सर्टिफिकेट दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र दिए जाने के बाद डिप्टी कमांडेंट, बीएसएफ के इंस्पेक्टर एचएस उपाध्याय, आरक्षी एम सेनापति, आरक्षी शिव प्रताप, मुज्जफ़ा एस, भोगांव थाना प्रभारी रविंद्र बहादुर सिंह आदि ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाए और माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधान राजेश कुमार, केपी सिंह, राम किशोर, राम अवतार, रणवीर सिंह, सरवन सिंह, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, अनार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed