फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married young man deceived young woman

विवाहित युवक का गंदा काम: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बेटा होने पर की ऐसी हरकत; पुलिस से लगानी पड़ी गुहार

Mon, 04 May 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 04 May 2026 08:08 PM IST
सार

युवक ने खुद को अविवाहित बता कर शपथ पत्र बनवाया। जबकि वह पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी से मुकदमा चल रहा है। युवती ने युवक के विवाहित होने का विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
married young man deceived young woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी का झांसा देकर विवाहित युवक ने एक युवती से संबंध बना लिए। पता चलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई तो युवती के रिश्तेदारों को आपत्तिजनक मैसेज भेजकर बदनाम कर दिया। युवती के घर पर पहुंचकर 3 लाख रुपये न देने पर बदनाम करने और बेटे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी है। दहशत में आई युवती ने पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बाह क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि छाता, मथुरा के आझई खुर्द गांव के ध्रुव ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे। इससे उसे बेटा भी है। ध्रुव ने बाह तहसील में खुद को अविवाहित बता कर शपथ पत्र बनवाया था। जबकि वह पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी से मुकदमा चल रहा है। विवाहित होने की जानकारी पर ध्रुव के माता-पिता से कहा तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


 

ध्रुव ने मोबाइल से उसका व्हाट्सएप नंबर अपने फोन में ले लिया। उसके नाम से रिश्तेदार और परचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। 10 अप्रैल को उसके नंबर से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर उसने नंबर को बंद कर दिया। 15 अप्रैल को ध्रुव घर आ धमका, मां ने भगा दिया। रात 9:30 बजे फिर घर में घुस आया और बोला कि दर्ज कराए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगवाने में डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं, कोर्ट में आपत्ति मत करना। 

आपत्ति की तो 3 लाख रुपये लूंगा, नहीं तो इतना बदनाम कर दूंगा कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी, आत्महत्या कर लोगी। विरोध करने पर मां और उसके साथ गाली गलौज और पिटाई की। ध्रुव और एक अन्य ने बेटे को खींच कर धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो बच्चे का अपहरण कर जान से मार देगा। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर पर एक नामजद समेत 2 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-UP: फिरोजाबाद में पैकेजिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे तक सुलगती रही लपटें; लाखों का माल हुआ राख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed