{"_id":"5d7fa6378ebc3e0169687a36","slug":"married-women-murdered-father-lodge-fir-against-four-people-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दी 'खौफनाक' मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दी 'खौफनाक' मौत
Tue, 17 Sep 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला। हत्या के बाद ससुरीजन फरार हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष को सूचना दी। मृतका के पिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यूपीः दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस महकमे में मची खलबली
जिला मैनपुरी थाना भोंगांव के गांव चंद्रपुर निवासी ममता पुत्री उमेश चंद्र की शादी 2014 में मलावन थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भोपाल निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज के रूप में 20 हजार रुपये और बुलेट की मांग ससुरालीजनों द्वारा की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने ममता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत भी कराई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने मांग पूरी करने के लिए कुछ समय मांगा। आरोप है कि समय से पूर्व ही रविवार रात ससुरालीजनों ने ममता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तब तक विवाहिता ममता की मौत हो चुकी थी। पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी नगला भोपाल पहुंच गए।
मामले में ममता के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है के मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला पति सहित चार के खिलाफ दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। हत्यारोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन एक भी आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा है।