{"_id":"67fd4381db4d0a66c10c4933","slug":"married-woman-surrounded-by-flames-referred-to-delhi-in-critical-condition-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: लपटों में घिरी विवाहिता घर से बाहर चीखती हुई भागी...दृश्य देखकर सहम गए लोग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लपटों में घिरी विवाहिता घर से बाहर चीखती हुई भागी...दृश्य देखकर सहम गए लोग, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
Mon, 14 Apr 2025 11:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:06 PM IST
सार
लपटों में घिरी महिला चीखती हुई घर से बाहर निकली। महिला को लपटों में घिरा देख लोग सहम गए। गंभीर हालत में झुलसी महिला को इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में सोमवार की सुबह विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। वह आग की लपटों से घिरी हुई घर के बाहर भागी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
सदर बाजार निवासी प्रियंका की शादी करीब दो साल पहले सेक्टर-4 निवासी आकाश कुमार के साथ हुई थी। वह जूता कारीगर हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रियंका घर में संदिग्ध हालात में झुलस गई। वह लपटों में घिरी चीखती हुई घर के बाहर भागी। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना जगदीशपुरा की पुलिस ने उसे एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर किया गया है। मायके वालों ने ससुरालीजन पर जलाने का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।