फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body found hanging in the house

घर में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the house
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के बिलईपुरा गांव की विवाहिता आरती (26) का शव बुधवार की भोर कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन खुदकुशी करना बता रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निबोहरा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गांव बिलईपुरा निवासी अशोक की शादी दो साल पहले थाना बसई अरेला क्षेत्र के बीघापुर की रहने वाली आरती से हुई थी। अशोक राजस्थान के राजाखेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। मंगलवार को पति-पत्नी छत पर सोए थे। जबकि अशोक के माता-पिता आंगन में सोए थे। भोर में करीब चार बजे अशोक की नींद खुली तो आरती छत पर नहीं थी। इस पर वह भी बिस्तर समेट कर नीचे अपने कमरे में पहुंचा। जहां आरती का शव फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। यह देखते ही उसकी चीखें निकल गईं। इससे परिजनों के अलावा आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय और पुलिस भी पहुंची। परिजन घटना को आत्महत्या करना बता रहे हैं, लेकिन वह इसका कोई कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed