फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman murdered by poisoning

Agra News: विवाहिता की जहर देकर हत्या

Fri, 14 Apr 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered by poisoning
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में ससुरालीजन ने जहर देकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पांच ससुरालीजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दहेज हत्या का शिकार अंजू पुत्री श्रीकिशन निवासी भीम नगर कपिल फरुखाबाद हुई। अंजू की शादी लगभग पौने दो साल पहले मुनीश कुमार निवासी इस्माइलपुर सुन्नगढ़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता का दहेज की खातिर उत्पीड़न करने लगे। बृहस्पतिवार की रात्रि को ससुरालीजन ने जहर दे दिया। जब इस बात की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

भाई विजय सिंह ने बताया कि उनकी बहन को कोल्ड डिक्स में जहर देकर हत्या की गई है। ससुरालीजन शादी के बाद से उसका उत्पीड़न कर रहे थे। भाई ने पति मुनीश, ससुर मुनीश, मुनेंद्र, सास उर्मिला, पति के भाई सुधीश एवं एक अन्य को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed