फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman murdered after Six months of marriage

UP: शादी के 6 महीने बाद विवाहिता की हत्या... फिर ससुराल वालों ने किया ऐसा काम; अंतिम बार चेहरा भी न देख सके

Fri, 20 Sep 2024 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 10:21 AM IST
सार

शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने लाश को जला दिया और मौके से भाग निकले। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो राख मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Married woman murdered after Six months of marriage
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मायके वालों को भनक तक नहीं लगी और ससुराल वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वाले जब तक पुलिस के साथ पहुंचे, तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस ने मामले में तहरीर लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव मचवार  का मामला है। बताया गया है कि शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों को इस बात की जानकारी नहीं लगे, इसलिए आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के लोगों ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के तत्काल बाद मायके वाले पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मायके वालों ने विवाहिता के शव को जला दिया था और पुलिस के आने की सूचना के बाद मौके से फरार हो गए। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा और प्रभारी ऊदल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पति ,जेठ ,जिठानी, भतीजा व एक स्कूल संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed