फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman missing from Fatehabad found in Badaun after four years

फतेहाबाद से लापता हुई विवाहिता चार साल बाद बदायूं में मिली

Sun, 20 Feb 2022 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman missing from Fatehabad found in Badaun after four years
फतेहाबाद । वर्ष 2017 में फतेहाबाद से संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता शुक्रवार को बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में बरामद हुई। वहां वह एक अन्य युवक से शादी कर रह रही थी। उसे एक बेटी भी है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया। जहां उसने अपने मौजूदा पति के साथ ही रहना स्वीकार किया। बयान के बाद विवाहिता पति के साथ बदायूं लौट गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ससुराल जाते समय रास्ते से लापता हो गई थी। परिजनों ने विवाहिता की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 13 फरवरी 2018 को थाना फतेहाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद तीन साल तक पुलिस उसकी तलाश करती रही। परिजनों ने इस मामले में उच्च न्यायालय में भी याचिका भी दायर बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसके बाद एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम विवाहिता की तलाश में लगाई गई, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, लापता युवती भटकते हुए बदायूं पहुंच गई थी। एक गांव में उसे लोगों ने भटकते देखा, तो प्रधान को जानकारी दी। प्रधान ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि इस दुनिया में उसका कोई नहीं है। इस पर प्रधान ने उसे अपने यहां शरण दी। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी शादी भी करा दी। विवाहिता के एक बेटी भी है। इधर, कुछ दिन पहले विवाहिता ने यू-ट्यूब वीडियो में फतेहाबाद के लोक गायक का नंबर देखा। इस पर फोन करके अपने परिजनों के बारे में बताया। उनसे बात कराने की गुहार लगाई। उसने विवाहिता की पिता से बात करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के बदायूं में होने की जानकारी पिता ने फतेहाबाद थाने में दी। इसके बाद पुलिस उसके माता-पिता को लेकर बदायूं पहुंची और विवाहिता को बरामद किया। मजिस्ट्रेट के सामने वह अपने मौजूदा पति के साथ ही रहने की हामी भरी। इस पर पुलिस ने उसे पति के साथ जाने दिया। वहीं चार साल बाद बेटी के मिलने पर परिवार के लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed