फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Love Affair With Youngman Leave After Born Child

पति को छोड़कर थामा प्रेमी का हाथ, बच्चा होने पर उतर गया युवक का 'इश्क का खुमार'

Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
सार

  • शादीशुदा प्रेमिका को छोड़ गया युवक
  • मासूम को लेकर भटक रही महिला

विज्ञापन
Married Woman Love Affair With Youngman Leave After Born Child
love - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी जनपद के बिछवां क्षेत्र के एक गांव में बेमेल प्यार परवान चढ़ा, लेकिन जब महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो युवक उसे छोड़कर चला गया। महिला अब दो माह के मासूम को साथ लेकर थाना-चौकी के चक्कर लगा रही है। युवक के परिजन बच्चे को नहीं रखना चाहते। बिछवां पुलिस अधिकारियों के आदेश के इंतजार में है।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के करीब 10 वर्ष बड़ी शादीशुदा महिला से संबंध हो गए। दोनों के घर पास होने से आना-जाना शुरू हो गया। कुछ महीनों पूर्व युवक महिला को लेकर दिल्ली चला गया। वहां काफी समय दोनों साथ रहे। करीब दो माह पूर्व अलीगढ़ में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...
विज्ञापन
विज्ञापन


बस यहीं पर युवक के इश्क का खुमार उतर गया। महिला को बिना जानकारी दिए वह कहीं चला गया। महिला मासूम के साथ गांव लौट आई। युवक के परिजनों से उसने बच्ची को स्वीकार करने की गुहार लगाई, लेकिन वे लोग राजी नहीं हुए। दो दिन पूर्व महिला बच्ची को युवक के परिजनों के पास छोड़कर चली गई। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस समाधान के प्रयास में जुट गई। 

युवक के परिजनों ने साफ कह दिया कि वह बच्ची को साथ नहीं रखना चाहते। वह बेटे को पहले ही बेदखल कर चुके हैं। उधर महिला के सामने मजबूरी है कि पहले पति को छोड़कर प्रेमी का हाथ थामा, लेकिन उसने भी धोखा दे गया। इस बीच दो दिन से दो माह की मासूम की जान आफत में फंसी हुई है।

पारिवारिक विवाद है, पुलिस हर हाल में सही निस्तारण करने का प्रयास कर रही है। सोमवार को मामला एसडीएम के समक्ष भेज जाएगा। वहां से प्राप्त आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। - नरेंद्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed