{"_id":"62670637d0bb085bbc641644","slug":"married-woman-killed-for-refusing-to-give-bullet-motorcycle-on-first-anniversary-of-marriage-agra-news-agr531489848","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट मोटरसाइकिल देने से इनकार पर ले ली विवाहिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट मोटरसाइकिल देने से इनकार पर ले ली विवाहिता की जान
विज्ञापन
बाह। शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट मोटरसाइकिल देने से इनकार पर अलीनगर शमसाबाद की विवाहिता विनीता (19) की ससुराल के लोगों ने जान ले ली। शव घर पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिढ़ौरा के गोपाल पुरा गांव के मेवाराम ने शमसाबाद थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी विनीता (19) की शादी पिछले साल दो मई को शमसाबाद के अलीनगर निवासी गुलशन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत परिवार के अन्य लोग विनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को गुलशन विनीता को लेकर उसके मायके गोपाल पुरा आया था। शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट की मांग की। असमर्थता जताते पर झगड़ा किया था।
शनिवार की शाम बेटी को लेकर घर चला गया। रविवार को विनीता के बीमार होने की सूचना उसके फुफेरे ससुर फौरन सिंह से मिली थी। बेटी के घर जाने पर वहां उसका शव पड़ा था। ससुराल के लोग फरार थे। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गुलशन, सास अंगूरी देवी, ससुर राम खिलाड़ी, ननद सपना, देवर जितेंद्र, चचेरी सास ललितेश, चचेरे ससुर महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को मायके में विनीता का अंतिम संस्कार किया गया।