फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies in suspicious condition marks on her neck married 13 months ago

हत्या या हादसा: विवाहिता के गले पर चोट के निशान, 13 महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 17 Feb 2023 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 01:13 PM IST
सार

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता की  हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition marks on her neck married 13 months ago
मृतक निशा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला धर्म निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर सिरसागंज थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन


सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला धर्म निवासी निशा (21) की बुधवार रात मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सिरसागंज थाने की अरॉव चौकी पर तैनात पुलिस को दी। महिला की मौत की खबर पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। महिला की मौत की खबर पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी अरॉव जय सिंह ने बताया कि महिला मैनपुरी के वेबर क्षेत्र के गांव जलालपुर की रहने वाली थी। उसका विवाह 24 जनवरी 2022 को सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला धर्म के रहने वाले नीलेश के साथ हुआ था।
विज्ञापन


 महिला के गले पर चोट के निशान है। मृतका के पिता सुनील से ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ससुरालीजन फरार है। उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed