फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Dies After two years Of Marriage In etah

एटा में विवाहिता की मौत: फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 01 Apr 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

विवाहिता के परिवार वालों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को आए दिन परेशान करते थे। इसी वजह से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Married Woman Dies After two years Of Marriage In etah
मृतका अंजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मोहल्ला वर्मा नगर में एक महिला की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप है। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होना इसकी वजह बताई गई है। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी और छह महीने पहले उसने पुत्र को जन्म दिया था।

विज्ञापन

2021 को हुई थी शादी 

कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मा नगर गली नंबर छह निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू की पत्नी अंजली की मौत हुई है। मां विमला देवी ने बताया कि 2 मई 2021 को शादी की थी। आरोप है कि अंजली का पति, सास निर्मला देवी, देवर अनुभव उर्फ मोनू, ननद डोली, ननदोई कैलाश निवासी गांव बिचपुरी थाना निधौली कलां और जयवीर सिंह निवासी नगला मानसिंह थाना भोगांव जिला मैनपुरी अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। इसको लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। बेटी मायके आने पर यह बताती थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दूल्हा आया ना बारात..., पूरी रात दुल्हन करती रही इंतजार, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद लटकाया शव 

आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7.30 बजे सभी ने मिलकर गला दबाकर अंजली की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद घर में ही शव को छोड़कर सभी लोग भाग गए। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में पत्नी की खातिर पति ने काट दी ठेकेदार की नाक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed