फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after one and a half year of marriage dowry murder case filed

Agra News: शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Nov 2022 11:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 11:09 PM IST
सार

 सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रेखा का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन की तहरीर पर पति, सास, ससुर और तइया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Married woman dies after one and a half year of marriage dowry murder case filed
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ताजगंज स्थित शांति धाम कालोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि युवती फांसी पर लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन

30 अप्रैल 2021 को हुई थी शादी 

मंसुखपुरा के गांव तासोड़ निवासी राहुल शर्मा शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन रेखा (24) की शादी 30 अप्रैल 2021 को गांव पछाय, पिढ़ौरा निवासी शिवशंकर से की थी। परिवार ताजगंज स्थित शांति धाम कालोनी में रहता है। शिवशंकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसके पिता बीएसएफ में हैं। राहुल का कहना है कि रविवार सुबह बहन की ससुराल से फोन आया। सास ने बात की। कहा कि रेखा की मौत हो गई है। वह घर पहुंचे तो रेखा का शव कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

ये है आरोप 

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली रेखा को परेशान कर रहे थे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज नहीं देने की वजह से रेखा को प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पहले परिवार के लोगों ने पंचायत भी की थी। शनिवार शाम को रेखा ने भाभी को फोन कर पिटाई के बारे में कहा था। अब उसकी मौत की जानकारी मिली। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रेखा का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन की तहरीर पर पति, सास, ससुर और तइया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed