फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after 19 days of marriage in etah

Etah: शादी के 19 दिन बाद ससुराल से उठी विवाहिता की अर्थी, दहेज हत्या का आरोप, पति सहित पांच पर मुकदमा

Wed, 01 Jun 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 12:19 AM IST
सार

कासगंज की रहने वाली युवती की शादी 11 मई को हुई थी। 12 मई को वह ससुराल विदा होकर आई। शादी के 19 दिन बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Married woman dies after 19 days of marriage in etah
समीक्षा का फाइल फोटो, घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली में शादी के 19 दिन बाद ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


मृतका के चाचा सुभाष पांडेय ने बताया कि वह कासगंज जनपद के मोहनपुर गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर में रहते हैं। 21 वर्षीय भतीजी समीक्षा की शादी जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव परौली निवासी किरन प्रकाश के साथ की थी। 
विज्ञापन


11 मई को बरात आई थी और 12 मई को भतीजी विदा होकर अपनी ससुराल गई थी। दो दिन बाद रस्म के तौर पर भतीजी को मायके बुलाकर लाए थे। उसी दिन बेटी के ससुरालीजन पहुंचे और भतीजी को विदा कराकर ले आए। उन्होंने बताया कि सोमवार को भतीजी के ससुरालीजन ने सूचना दी कि समीक्षा की तबियत ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने कहा- जहर खाने का है मामला  

उसे एटा लेकर आ रहे हैं। इस दौरान एटा में एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। चिकित्सक ने सिर में सूजन देखकर सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। भतीजी की हालत बिगड़ती चली गई। वह लोग भतीजी को लेकर आगरा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भतीजी को देखते ही कहा जहर खाने का मामला लग रहा है। इसके बाद एक अन्य अस्पताल पहुंचे, वहां भतीजी को मृत घोषित कर दिया।

यहां भी चिकित्सकों ने जहर से मौत होने की बात कही। इस पर शव लेकर संतोष नगर घर पर आ गए। कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि मृतका के पिता संतोष पांडेय की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पति बोला- बीमारी से हुई मौत

मृतका के पति किरन प्रकाश ने बताया कि चार दिन पहले समीक्षा को बुखार आया था। जहां जैथरा कस्बे के एक चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर वह लोग एटा लेकर आए थे और समीक्षा के परिजन को जानकारी दी थी। उसने कहा कि समीक्षा की मौत बीमारी की वजह से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed