{"_id":"5ba797d4867a557eaa4de151","slug":"married-woman-dead-fir-against-husband-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों को बेटी जमीन पर मृत पड़ी मिली, पति समेत पांच पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके वालों को बेटी जमीन पर मृत पड़ी मिली, पति समेत पांच पर दर्ज कराया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
मथुरा में महावन के नगला पचावर में विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की खबर पर पहुंचे मायके वाले हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना महावन के काजीपाड़ा निवासी संतोष की बेटी संगम (20) का विवाह नगला पचावर के मंसो के बेटे राधेश्याम से डेढ़ साल पहले हुआ था। रविवार को मायके वालों को खबर मिली कि उनकी बेटी को फांसी लगाकर मार दिया गया है।
विज्ञापन
मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। बेटी उन्हें जमीन पर पड़ी मिली। आनन-फानन में मायके वाले उसे नयति हास्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन