{"_id":"63adb93f82538a1fce67c024","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra:फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, भाई बोला-दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ित, कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra:फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, भाई बोला-दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ित, कर दी हत्या
Thu, 29 Dec 2022 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
मिढाकुर क्षेत्र के डावली गांव निवासी सौरभ ने बताया कि छोटी बहन अंजली की शादी 29 मई 2020 में कलवारी निवासी नेत्रपाल से की थी। नेत्रपाल बाइक मैकेनिक का काम करता है। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मिढाकुर क्षेत्र के डावली गांव निवासी सौरभ मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बहन अंजली की शादी 29 मई 2020 में कलवारी निवासी नेत्रपाल से की थी। नेत्रपाल बाइक मैकेनिक का काम करता है। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते रहते थे। इस बात को लकर कई बार बहन के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद वह बहन को अपने साथ मायके ले आए थे।
विज्ञापन
अगस्त में रक्षाबंधन के बाद पति नेत्रपाल घर आया। समाज के लोगों के सामने माफी मांगकर बहन को अपने साथ ले गया। बुधवार की शाम 7 बजे अंजली कमरे में पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कमरे में बहन का शव पड़ा था। गले पर निशान बने हुए थे। ससुराल वालों ने बताया कि कमरे में बंद होकर फांसी लगाई है। अगर ऐसा है तो कमरे का दरवाजा कैसे खुल गया। टूटा भी नहीं है। थानाध्यक्ष देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन