फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman committed suicide by hanging in Agra

Agra:फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, भाई बोला-दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ित, कर दी हत्या

Thu, 29 Dec 2022 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 09:29 PM IST
सार

मिढाकुर क्षेत्र के डावली गांव निवासी सौरभ ने बताया कि छोटी बहन अंजली की शादी 29 मई 2020 में कलवारी निवासी नेत्रपाल से की थी। नेत्रपाल बाइक मैकेनिक का काम करता है। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन प्रताड़ित करते थे।  


 

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging in Agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के कलवारी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मिढाकुर क्षेत्र के डावली गांव निवासी सौरभ मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बहन अंजली की शादी 29 मई 2020 में कलवारी निवासी नेत्रपाल से की थी। नेत्रपाल बाइक मैकेनिक का काम करता है। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बहन को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते रहते थे। इस बात को लकर कई बार बहन के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद वह बहन को अपने साथ मायके ले आए थे। 
विज्ञापन


अगस्त में रक्षाबंधन के बाद पति नेत्रपाल घर आया। समाज के लोगों के सामने माफी मांगकर बहन को अपने साथ ले गया। बुधवार की शाम 7 बजे अंजली कमरे में पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी होने पर हम लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कमरे में बहन का शव पड़ा था। गले पर निशान बने हुए थे। ससुराल वालों ने बताया कि कमरे में बंद होकर फांसी लगाई है। अगर ऐसा है तो कमरे का दरवाजा कैसे खुल गया। टूटा भी नहीं है। थानाध्यक्ष देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed