{"_id":"6148bf158ebc3ec91f25e9cd","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-kasganj-news-agr508325688","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों के मोहल्ला चंडौस में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला के पति और ससुर का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फर्रुखाबाद नवाबगंज के नगला कुंदन निवासी कृष्णा (25) पुत्री रोशन सिंह की शादी 11 माह पूर्व मनोज पुत्र महावीर निवासी चंडौस सोरों के साथ हुई थी। उसने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी उसके भाई रनवीर सिंह को हुई तो वह अन्य लोगों के साथ चंडौस पहुंच गया, लेकिन उसे बहन का शव नहीं मिला।
पता चला कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद वह तथा मायके पक्ष के अन्य लोग पोस्टमार्टमगृह पहुंच गए। कृष्णा का शव देखते ही चीत्कार मच गयी। रनवीर ने बताया कि उसकी बहन को ससुरालीजन दहेज की खातिर उत्पीड़न कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही एक भैंस भी बहन के ससुरालीजनों को दी थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए पति व ससुर का हिरासत में लिया है। अभी पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेेगी।