फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman commits suicide by hanging in mainpuri

मैनपुरी: 'माफी चाहती हूं...अब जिल्लत भरी जिंदगी नहीं जी पा रही', विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

Fri, 15 Apr 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 03:46 PM IST
सार

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने जान दे दी। वह अपने मायके में रह रही थी। यहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging in mainpuri
नेहा वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान की तीसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। मरने से पहले विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने ससुरालीजनों के बर्ताव का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि वह जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आ चुकी है। अब बर्दाश्त नहीं हो रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला इटावा रोड निवासी 26 वर्षीय नेहा वर्मा ने बुधवार की शाम घर की तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच पुलिस को नेहा का सुसाइड नोट मिला है। नेहा ने इसमें लिखा कि पति अंकित वर्मा निवासी मोहल्ला फर्दखाना कुरावली उसे मारते-पीटते थे, उसकी ओर कोई ध्यान नहीं देते थे। कभी भी उसकी बात नहीं सुनी, हमेशा मां और बहनों को तवज्जो दी। उसे अब घुटन हो रही है। 

विज्ञापन

'घरवालों से माफी चाहती हूं'

विवाहिता ने लिखा कि ससुरालीजन हर बात पर उसकी कमी निकालते थे, यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वह जान देने जा रही है, सुसाइड नोट इसलिए लिख रही है कि कहीं उसके परिवारवालों को ससुरालीजन फंसा न दें। अंत में नेहा ने लिखा कि वह घरवालों से माफी चाहती हूं, क्या करूं मजबूर हूं अब जिल्लत भरी जिंदगी नहीं जी पा रही हूं। पुलिस ने मृतका के भाई रजत की तहरीर पर पति अंकित, सास राधा, ससुर सत्येंद्र वर्मा, ननद कंचन, रुचि और देवर अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी लली मम्मी को दे दें'

नेहा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी (सास) ने उसकी एक साल की बच्ची लली का बेहद ख्याल रखा। मम्मी भी उसे समझ नहीं सकीं। उसकी लली को मम्मी को दे दें, अगर उनकी इच्छा हो और उसके घरवालों की मर्जी हो। घरवाले उसकी लली पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed