{"_id":"615dfa1e8ebc3e334a5ec668","slug":"married-woman-clashed-with-miscreants-ran-away-agra-news-agr5105029163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ गई विवाहिता, भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से भिड़ गई विवाहिता, भागे
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के इंद्रायनी गांव की खुशबू (20) मंगलवार की शाम बाजरा के खेत में दो बदमाशों से भिड़ गई। इस दौरान एक बदमाश ने उसके हाथ, गर्दन, सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। साथ में मौजूद सास माया देवी और ननद अंजलि ने शोर मचाया, तो गांववाले दौडे़, इस पर बदमाशों को भागना पड़ा। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घायल विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे पति नेमीचंद ने पुलिस को बताया कि खुशबू मंगलवार शाम 7 बजे सास और ननद के साथ शौच के लिए गई थी। बाजरा के खेत में पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। जिस पर खुशबू दोनों से भिड़ गई। इस पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इंस्पेक्टर बाह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। वहीं विवाहिता के साहस की बुधवार को दिनभर आसपास के गांवों के लोग भी सराहना करते रहे।