{"_id":"61ccbdba7247016ab3182487","slug":"married-s-death-in-in-laws-father-expressed-fear-of-murder-agra-news-agr519480211","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
ससुराल में बेटी की मौत, हत्या की आशंका, पुलिसकर्मी ननद पर मुकदमा दर्ज न होने देने का आरोप
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। क्वारी गांव की दामिनी (24) की अपनी ससुराल अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने और गुजरात में पुलिस विभाग में तैनात उसकी ननद पर थाने में मुकदमा दर्ज न होने देने का आरोप लगाया है।
पिता जगदीश भदौरिया ने बताया कि जून 2019 में पुत्री का विवाह बहादुरपुरा के कुलदीप के साथ किया था। दामिनी ससुरालियों के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। उसने पिछले साल बेटी को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक ससुराली दहेज के लिए दामिनी का उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार रात दामिनी ने मायके में फोन कर जान का खतरा बताया था। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक दामिनी के शरीर में चोट के निशान थे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि दामिनी की ननद अहमदाबाद में ही पुलिस कांस्टेबल है। आरोप है कि वह हत्या का मुकदमा दर्ज नही होने दे रही। बुधवार को उन्होंने अहमदाबाद में पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर परिजनों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। क्वारी गांव में बुधवार को भी मातम पसरा रहा।