फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married's death, accused of dowry murder

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया

Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married's death, accused of dowry murder
आगरा। रकाबगंज के चक्की पाट में मंगलवार सुबह ससुराल में संदिग्ध हालात में विवाहिता निशा की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जगजीवन नगर निवासी निशा की शादी 15 मार्च को चक्की पाट निवासी राहुल से हुई थी। राहुल एक जूता कारखाना में काम करता है। निशा के भाई रोहित ने मंगलवार सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी कि बहन की ससुरालियों ने हत्या कर दी है। पुलिस पहुंची तो निशा की लाश एक एंबुलेंस में रखी थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए थे। डाक्टर के मृत घोषित करने पर वापस लाए थे।
विज्ञापन

रोहित ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से निशा का उत्पीड़न किया जा रहा था। उससे पति कार की मांग करता था। उसके साथ मारपीट करता था। कार के लिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ससुराल पक्ष से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घर दो मंजिला है। तड़के तकरीबन चार बजे घर के बाहर से कुछ गिरने की आवाज आई थी। बाहर आकर देखा तो सड़क पर निशा पड़ी थी। उसने छत से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed