फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married's body found hanging in Pal Nagar

पाल नगर में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला

Sun, 27 Feb 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging in Pal Nagar
कुसमरा, मैनपुरी। चौकी क्षेत्र के पाल नगर में रविवार की सुबह महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पाल नगर निवासी उपेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी दीपा का शव रविवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर चौकी प्रभारी रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाने के बाद जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतका के पिता रामशंकर निवासी बहादुरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed