फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married man going to get married girlfriend reached the police station

UP: 'ये बरात नहीं जाएगी...', घुड़चढ़ी की हो रही थी तैयारी, तभी पहुंच गई 'वो'; दूल्हे की करतूत जान उड़ गए होश

Fri, 14 Feb 2025 04:49 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 14 Feb 2025 04:49 AM IST
सार

हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रह गई। परिजनों के होश उड़ गए। मामले में अब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है।
 

विज्ञापन
married man going to get married girlfriend reached the police station
दूल्हा - फोटो : AI Generated

विस्तार

एक दुल्हन के हाथों में मेहंदी रची रह गई। जिस दूल्हे से रिश्ता तय हुआ था, उसके प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। युवती ने शादी से पहले थाने पहुंचकर दूल्हे की शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस पर शादी नहीं हो सकी। पीड़ित दुल्हन के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड़ को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

दुल्हन के पिता जूता फैक्टरी में सेल्स का काम देखते हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त को बताया कि नवंबर 2024 में बेटी का रिश्ता ताजगंज निवासी युवक के साथ तय किया था। वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में मैनेजर है। 10 फरवरी को भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में लगुन सगाई की रस्म हुई थी। 12 फरवरी को बरात आनी थी। सौ फुटा दयालबाग मार्ग स्थित मैरिज होम किया किया था। रिश्तेदार आ चुके थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे दूल्हे के पिता का फोन आया और कहने लगे कि बरात नहीं आ पाएगी। वह ताजगंज थाने में हैं। बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है। इतना कहने के बाद फोन काट दिया। यह सुन दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए। वह थाना ताजगंज आ गए। पता चला कि दूल्हे के एक युवती से प्रेम संबंध चल रहे थे। उनका एक बच्चा भी है।

 
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक के साथ नोएडा में लिवइन में रही थी। वह उससे मंदिर में शादी कर चुका है। बच्चा भी उसका है। अब बिना तलाक लिए दूसरी जगह शादी कर रहा है। जानकारी पर ही वो दिल्ली से आई है। शिकायत के बाद युवती चली गई। इस पर पुलिस ने भी दूल्हे को छोड़ दिया।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि युवती ने माैखिक शिकायत की थी। उससे लिखित शिकायत करने के लिए कहा है। वहीं दुल्हन के परिजन ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर जांच की जा रही है।

 

दुल्हन की हालत बिगड़ी
परिजन ने बताया कि दुल्हन की मां का कोरोना में देहांत हो गया था। रिश्तेदारों को कन्यादान करना था। शादी टूटने की खबर से दुल्हन की हालत बिगड़ गई। दुल्हन के पिता ने लाखों का कैश और सामान सगाई में दिया था। बरात के स्वागत के लिए मैरिज होम बुक कराया था। कैटरिंग का ही लाखों का बिल है। किसी ने खाना नहीं खाया। उन्हें लाखों का भुगतान करना पड़ा। दूल्हे के परिजन ने काफी सामान लिया था। वह वापस नहीं किया है। वहीं जो खर्च हुआ, उसे भी नहीं चुकाया है। उन पर काफी कर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed