फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married her lover thinking rich found out after two months even house turned out to be on rent

UP: प्रेमी को बहुत पैसे वाला समझकर की शादी, दो माह बाद पता चला; अमीर तो दूर की बात...घर भी किराए का निकला

Mon, 08 Jul 2024 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 01:19 PM IST
सार

युवती ने जिस प्रेमी के रईस जैसे ठाठ देखकर शादी की, उसकी हकीकत ने होश उड़ा दिए। दो महीने बाद ही पति और सास-ससुर न जाने कहां गायब हो गए। इतना ही नहीं जिस वो अपना मकान समझ रही थी, वो भी किराए का निकला। 
 

विज्ञापन
Married her lover thinking rich found out after two months even house turned out to be on rent
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुंबई के युवक से मुलाकात हुई तो युवती को बड़े ख्वाब दिखाए गए। बहुराष्ट्रीय कंपनी में मोटे पैकेज पर नौकरी की बात कही गई। युवक घर आया तो ब्रांडेड कपड़े और रईसी चमक-दमक देखकर युवती के परिजन ने शादी के लिए हामी भर दी। दो माह बाद युवती ससुराल पहुंची तो ससुरालीजन गायब मिले। पड़ोसियों ने बताया कि किराए पर रहते थे, अब घर छोड़कर जा चुके हैं। काउंसलर ने केस दर्ज करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन



 

नाई की मंडी की है युवती
परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को नाई की मंडी की युवती ने बताया कि उसकी बीते वर्ष इंस्टाग्राम पर मुंबई के युवक से दोस्ती हुई। युवक ने निजी कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी करने की जानकारी दी। उसके फोटो, वीडियो में भी उसका रहन-सहन रईसों जैसा दिखाई दिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। तीन माह पूर्व युवक परिवार के साथ मिलने आगरा आया। उनके ब्रांडेड कपड़े और रईसों वाला रहन-सहन देख परिजन भी रिश्ता तय करने पर राजी हो गए। दोनों की शादी कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पहुंची तब पता चली हकीकत
शादी के बाद दो माह ससुराल रहने के बाद वो वापस आगरा आई। पति उसे लेने नहीं आया तो वो खुद परिजन के साथ ससुराल पहुंच गई। वहां लोगों ने बताया कि पति और उसका परिवार किराए पर रहता था। यहां से कुछ दिन पहले चला गया। किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई है।

 
विज्ञापन

रोजाना शराब पीता है पति
दूसरे मामले में राजस्थान के युवक की दो माह पूर्व सिकंदरा की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। पत्नी ने मारपीट कर मायके भेजने की शिकायत परामर्श केंद्र में की। काउंसिलिंग के दौरान पति ने पत्नी पर रोजाना शराब पीने का आरोप लगाया। इस मामले में अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed