{"_id":"5b4c71694f1c1b51748b52fa","slug":"married-girlfriend-made-boyfriend-hostage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका के जाल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, सच सामने आया तो उड़ गए होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमिका के जाल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, सच सामने आया तो उड़ गए होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर का एक रेलवे कर्मचारी प्रेमिका के जाल में फंस कर आगरा आ गया। प्रेमिका ने पति की मदद से बसई अरेला क्षेत्र में बंधक बनाकर पांच लाख रुपए की मांग की। युवक के घबराए परिजनों ने बसई अरेला पुलिस से गुहार लगाई।
पुलिस ने उसे मुक्त कराया, तो घरवाले बगैर कोई कार्रवाई के चुपचाप लौट गए। कानपुर जिले के रहना वाला एक युवक एक स्टेशन पर ट्रेड्समैन का काम करता है। उसके संबंध फतेहपुर की रहने वाली एक युवती से हो गए थे।
युवती की शादी बसई अरेला क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में ट्रेडसमैन के नजदीकी ही मध्यस्थ रहे थे। शादी में पांच लाख रुपए से ज्यादा का खर्च होने के लिए ट्रेडसमैन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।

ये कहकर आगरा बुलाया
इधर, सात जुलाई को युवती ने खुद को मुश्किल में फंसे होने की बात कहकर ट्रेडसमैन को आगरा बुला लिया। यहां से उसे बसई अरेला क्षेत्र के एक गांव में बंधक बना लिया गया। साथ ही उसके परिजनों से फोन पर पांच लाख रुपए की मांग की गई।
परिजनों को धमकाया गया कि रकम न देने पर बेटे को ठिकाने लगा दिया जाएगा। इससे परेशान परिजन बसई अरेला पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दबिश देकर शनिवार की रात ट्रेड्समैन को मुक्त करा लिया।
थाने में दोनों पक्ष पहुंचे थे। शादी की रकम को लेकर विवाद सामने आया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। आखिर में सुलह के बाद बिना कार्रवाई के बेटे संग परिवार वापस लौट गया।
सीओ पिनाहट ने बताया कि युवक के बंधक बनाने की सूचना दी गई थी। शादी के रुपयों को लेकर दोनो पक्षों में विवाद था। दोनो पक्षों में सुलह हो गई है।