फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marks of practical exam missing from mark sheet in agra University

Agra University: अंक तालिका से गायब हुए प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक, 50 हजार छात्र परेशान

Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 150 कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों का सत्यापन नहीं किया है, जिसकी वजह से अंक तालिका में मार्क अवेटिंग (एमडब्ल्यू) आ रहा है।

विज्ञापन
Marks of practical exam missing from mark sheet in agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की परीक्षा के बाद अंक तालिका तो आ गईं, लेकिन इनमें मिली गड़बड़ी देख छात्रों परेशान हैं। कॉलेजों की लापरवाही से 50 हजार छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। करीब 150 कॉलेजों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को सत्यापित नहीं किया है। इससे अंक तालिका में मार्क अवेटिंग (एमडब्ल्यू) आ रहा है। नोटिस देने पर भी कॉलेज संचालकों ने सत्यापन नहीं किया। 

विज्ञापन

ये बोले परीक्षा नियंत्रक 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध 411 कॉलेजों के 2021-22 सत्र के विभिन्न पाठ्यक्रम के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इनको संबंधित कॉलेज अपने लॉगिन आईडी से सत्यापित करना है। 184 कॉलेजों ने अंक सत्यापित नहीं किए, इनको 185 सितंबर तक अंतिम तिथि दी थी। इनमें से अभी 150 से अधिक कॉलेजों ने अंक सत्यापित नहीं किए हैं। इनके 50 हजार से अधिक छात्रों की अंकतालिका में प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक दर्ज नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

कॉलेजों की सूची भेजी गई कुलपति के पास

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन पर मार्क अवेटिंग (एमडब्ल्यू) दर्ज है। इससे छात्रों की अंक तालिका प्रिंट नहीं हो पा रही हैं। जरूरत पर छात्र डिजिटल अंक तालिका प्रिंट करा रहा है, लेकिन एमडब्ल्यू होने से वह पास नहीं माना जा रहा है। इन कॉलेजों की सूची बनाकर कार्रवाई करने के लिए कुलपति को भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed