फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Markets are buzzing throughout the day, Rakhi and sweets sold a lot

दिनभर गुलजार रहे बाजार, खूब बिकीं राखी और मिठाई

Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing throughout the day, Rakhi and sweets sold a lot
21एमएनपी-16-बाजार में राखी की दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियों को लेकर शनिवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। इस दौरान राखी, मिठाई की खूब बिक्री हुई। इस दौरान बाजार में दिनभर जाम की स्थिति रही। शाम को बारिश होने से बिक्री प्रभावित हुई और फड़ों पर सामान बेचने वाले दुकानदारों केा सामान समेटना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को त्योहार की खरीदारी को लेकर सुबह से बाजारों में भीड़ रही। महिलाओं और युवतियों ने मनपसंद राखियों की खरीदारी की तो मिठाई के साथ ही घेवर-फैनी की भी जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजार में भीड़ अधिक होने की वजह से दिनभर जाम के हालात रहे। व्यापारियों को देर शाम तक बिक्री की उम्मीद थी। हालांकि शाम के समय बारिश ने दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश होने के चलते शाम को बाजार में सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भाइयों ने खरीदे उपहार
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए बहनों ने आकर्षक राखियां खरीदीं तो भाइयों ने भी बहनों को देने के लिए गिफ्ट खरीदा। किसी ने मोबाइल फोन लिया तो किसी ने कपड़े। शनिवार को कपड़ों और गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ रही।

----
ऑनलाइन भेजी राखी
बाहर रहने वाले भाइयों को बहनों ने डाक के माध्यम से राखी भेजी। कई बहनों ने सीधे ऑनलाइन शॉपिंग साइट के माध्यम से राखियां भेजीं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को ऑनलाइन गिफ्ट भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed