फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Markets abuzz for Karwa Chauth; women turn out in large numbers for shopping

Agra News: करवा चौथ के लिए बाजार गुलजार, खरीदारी को उमड़ी महिलाएं

Wed, 28 Oct 2026 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Markets abuzz for Karwa Chauth; women turn out in large numbers for shopping
बटेश्वर बाजार मे करवा चौथ की खरीद करती महिलाये बटेश्वर मे कथा पंडाल मे अंतिम दिन भगवत कथा सुना
बटेश्वर/पिनाहट। सुहागिनों के पर्व करवा चौथ को लेकर बाजारों में उत्साह और रौनक चरम पर है। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस निर्जला व्रत को लेकर महिलाओं में पिछले कई दिनों से उत्साह देखा जा रहा है। बटेश्वर और पिनाहट के बाजारों में सजी पारंपरिक वस्त्र, श्रंगार सामग्री, पूजा का सामान, मेहंदी और चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बटेश्वर में ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं, पिनाहट कस्बे में भी दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी बाजारों में गश्त कर व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार के चलते बाजारों में बना यह उल्लास का माहौल पर्व के दिन तक जारी रहने की उम्मीद है। इधर, कस्बा पिनाहट के बाजारों में भी मंगलवार को करवा चौथ पर्व को लेकर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत की तैयारियों के लिए करवा सहित पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क नजर आई। बाजार में पुलिसकर्मियों ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

ज्योतिषियों से पूछकर खरीददारी कर रहीं महिलाएं
बाह। करवा चौथ को लेकर मंगलवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ने से दिन भर जाम के हालात बने रहे। बाह, जरार, जैतपुर, भदरौली में सौंदर्य प्रसाधन मेहंदी, चूड़ी, सिंदूर, काजल, लिपिस्टक, नेल पालिस, साड़ी, करवा से लेकर कलेंडर तक की खूब बिक्री हुई। सुहागिनों ने अपने राशि रंग के अनुसार चूड़ी और साड़ी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। श्रृंगार सामग्री खरीद रही सविता, किरन, प्रीती, नीलम ने बताया कि राशि रंग के अनुसार खरीददारी की है। जरार के कपड़ा व्यवसायी दिनेश बजाज, किताब सिंह बजाज ने बताया कि लाल, हरे और गुलाबी रंग की साड़ियों की ज्यादा डिमांड है। चूड़ी बाजार में भी राशि रंग का जादू महिलाओं के सिर पर चढ़कर बोला। चूड़ी कारोबार से जुड़े राजीव गुप्ता, राममोहन, मुन्नी देवी ने बताया कि हरी और लाल चूड़ियां ज्यादा बिक रही हैं। करवा बाजार में मंहगाई रही। मिथलेश, सरिता, कमला, माधुरी ने बताया पिछली बार बाजारों में चीनी के जो करवे प्रति पीस 30 से 50 रुपये में मिले थे, वही 50 से 90 रुपये तक में खरीदने पड़ रहे हैं। हलवाई हरनरायन सिंह, अर्जुन सिंह ने बताया कि चीनी के भाव में वृद्धि के कारण बाजार करवा मंहगे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

====================================
महिलाएं अपनी राशि के अनुसार पहनें साड़ी और चूड़ी
बाह। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया करवा चौथ के पूजन में महिलाएं अपनी राशि रंग के अनुसार साड़ी, चूड़ी आदि पहनेंगी, तो अखंड सौभाग्य के साथ परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। मेष राशि वाली महिलाएं नारंगी रंग, वृषभ राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग, मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग, कर्क राशि वाली महिलाएं लाल रंग, सिंह राशि वाली महिलाएं नारंगी रंग, कन्या राशि वाली महिलाएं पीले रंग, तुला राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग, वृश्चिक राशि वाली महिलाएं मैरून रंग, धनु राशि वाली महिलाएं आसमानी रंग, मकर राशि वाली महिलाएं नीले रंग, कुंभ राशि वाली महिलाएं नेवी ब्लू रंग, मीन राशि वाली महिलाएं सुनहरे रंग की साड़ी और चूड़ी पहन पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed