{"_id":"5f95bbce8ebc3e1a22571c99","slug":"market-mainpuri-news-agr4652852116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में चमका सराफा बाजार, वाहन बिक्री में भी आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में चमका सराफा बाजार, वाहन बिक्री में भी आया उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवरात्र में इस बार सराफा बाजार चमका, तो वहीं ऑटोमोबाइल बाजार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सराफा बाजार में जहां 20 करोड़ का कारोबार हुआ। पांच करोड़ की कीमत के दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जिले में नवरात्र में 400 बाइकों की बिक्री हुई। वहीं 100 से अधिक बाइकें शादियों के लिए बुक भी कराई गईं। सराफा बाजार में 20 करोड़ के सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री हुई। लोगों ने शादियों के लिए भी जेवर बुक कराए। इलेक्ट्रोनिक बाजार में भी लगभग नौ करोड़ की बिक्री हुई।
अब ज्यादा बिक्री की उम्मीद
शादी के सीजन में ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रोनिक बाजार में ज्यादा बिक्री की उम्मीद दुकानदार जता रहे हैं। दुकानदारों का कहना है शादियों में दिए जाने वाले सामान की खरीदारी लोग सहालग शुरू होते ही करेंगे। बुकिंग किए गए सामान के अलावा दुकानों से नकद भी ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है।
सहालग के सीजन के लिए लोगों ने नवरात्र में ही जेवर बुक कराए हैं। कई लोग बुकिंग कराने की बजाए शादी के समय ही जेवर खरीदते हैं। नवरात्र में भी जेवर खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे हैं, जिससे सहालग के सीजन में जेवरों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष सराफ एसोसिएशन
उम्मीद के अनुसार बाइकों की अच्छी बिक्री हुई है। पिछली बार की अपेक्षा बिक्री कम हुई है।कोरोना काल में हुई बिक्री से दुकानदार मायूस नहीं हैं। नवरात्र में हुई बिक्री और बुकिंग से सहालग के सीजन में बाजार और अच्छा होने की उम्मीद दुकानदारों को है।
हरदीप सिंह, संचालक जस्सी मोटर्स