{"_id":"5cd1c6ffbdec2207194af8dc","slug":"market-boom-on-akshaya-tritiya-after-dhanteras-sell-of-gold-diamond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के बाद अक्षय तृतीया पर बाजार में बरसा 'सोना', ग्राहकों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के बाद अक्षय तृतीया पर बाजार में बरसा 'सोना', ग्राहकों की रही भीड़
Wed, 08 May 2019 01:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के बाद सराफा बाजार में अक्षय तृतीया पर सोना बरसा। सोने की खरीद को शुभ मानने के चलते अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। बेहद आकर्षक सजाए गए शहर के ज्वैलरी शोरूमों में रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शोरूम संचालकों ने अक्षय तृतीया पर मेकिंग चार्ज से लेकर डायमंड की खरीद पर भारी छूट का एलान किया था।
मंगलवार को किनारी बाजार, नमक की मंडी, जौहरी बाजार, एमजी रोड, कमला नगर, शाहगंज, राजपुर चुंगी, बोदला-सिकंदरा रोड, लोहामंडी, राजा की मंडी बाजार में सोने के आभूषण विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर भीड़ लगी रही।
दोपहर से लेकर रात तक ग्राहक सोने के आभूषण खरीदने आते रहे। हालांकि हल्के आभूषण मांग में रहे और सोने की कीमतें भी कम रहने से लोगों का रुझान बना रहा। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की बात ये रही कि सेलरी मिलने के बाद पहले सप्ताह में ही अक्षय तृतीया आ गई, जिससे उन्हें भी हल्के आभूषण और एक्सचेंज का मौका मिल गया।

तनिष्क शोरूम संचालक अनुराग बंसल के मुताबिक पिछले साल से ज्यादा बिक्री इस बार अक्षय तृतीया पर हुई है। हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही है। जौहरी बाजार में ग्राहकों की भीड़ शाम को पहुंची। यहां किसानों और कस्बों के पुराने ग्राहक खरीदारी के लिए ज्यादा पहुंचे। नोटबंदी और जीएसटी की सुस्ती इस साल अक्षय तृतीया पर नजर नहीं आई।
गर्मियों में इस बार अच्छा सहालग होने के कारण खरीद अच्छी रही। जिनके परिवार में इसी माह या अगले माह शादी है, उन परिवारों ने सोने के आभूषण खरीदे। सोने के साथ डायमंड पर भारी छूट होने के कारण इसकी मांग भी ज्यादा रही। अंगूठी, टॉप्स और नेकलेस की मांग डायमंड में ज्यादा रही। ब्रांडेड कंपनियों की ज्वैलरी में डायमंड पर सबसे ज्यादा छूट दी गई।