फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marguerite shed tears after hearing the pain of acid attack victims

Agra News: तेजाब पीड़िताओं का दर्द सुन छलक पड़े मार्गरीट के आंसू

Mon, 13 Feb 2023 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने नीदरलैंड से आईं डॉ. मार्गटीट सोइटमेन ने शीरोज हैंगआउट में बढ़ाया तेजाब पीड़िताओं का हौसला।
 

विज्ञापन
Marguerite shed tears after hearing the pain of acid attack victims
शीरोज हैंगआउट कैफे - फोटो : Wittyfeed

विस्तार

जी-20 आगरा समिट में शामिल होने नीदरलैंड से आईं डॉ. मार्गरीट सोइटमेन रिजनेन रविवार को शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंचीं। तेजाब पीड़िताओं का दर्द सुना तो उनके आंसू छलक पड़े। भावुक होकर उन्होंने पीड़िताओं को गले से लगाया। उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा पर रोक लगनी चाहिए। यह सभ्य समाज की पहचान नहीं। उन्होंने पीड़िताओं को अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन


एओन होल्डिंग कंपनी की चेयरमैन डॉ. मार्गरीट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने पीड़िताओं की हिम्मत को सलाम करते हुए कहा कि वह भारत में अपने दोस्तों से पीड़िताओं की मदद के लिए बोलेंगी। उन्होंने आगरा में महिलाओं में डिजिटल स्किल और साफ व सुरक्षित माहौल देने पर चर्चा की। कहा कि भारत में आधी आबादी अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन


शीरोज कैफे पहुंचने पर सबसे पहले एसिड अटैक सर्वाइवर गीता ने मार्गरीट का टीका लगाकर स्वागत किया। मधु, रुकैया, नगमा, मानिनी, खुशबू, डॉली और सना से गले मिलकर मार्गरीट विदा हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैफे की संचालक संस्था छांव फाउंडेशन के प्रवक्ता अजय तोमर ने बताया कि तेजाब पीड़िताओं पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री मार्गरीट को दिखाई। इसमें पीड़िताओं ने आपबीती सुनाई थी। जिसे देख मार्गरीट बेहद भावुक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed