{"_id":"63aaaf006611565cc771ee88","slug":"many-trains-including-running-late-due-to-fog-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: कोहरे का कहर, आठ घंटे लेट चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: कोहरे का कहर, आठ घंटे लेट चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Tue, 27 Dec 2022 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 02:08 PM IST
सार
कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड भी रेलवे ने घटाई है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन सोमवार को प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की चाल कोहरे ने बिगाड़ दी है। कोहरे की वजह से सड़क मार्ग ही नहीं रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। दृश्यता घट जाने से पटरियों पर ट्रेनें रेंग-रेंग कर चल रही हैं। बीते दिन एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, पैसेंजर सहित 11 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से आठ घंटे तक देरी से गंतव्य पर आईं। उधर, आगरा कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। शीतलहर से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। यात्रियों से प्रतीक्षालय भी भरे हैं।
आगरा रेल मंडल से दिल्ली वाया हावड़ा, टूंडला वाया कानपुर-लखनऊ और कैंट से झांसी-भोपाल सहित सभी रूटों पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। रेल प्रशासन ने कोहरे व शीतलहर से बचाव के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। प्लेटफार्म पर ही यात्रियों को सुबह से रात तक इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड भी रेलवे ने घटाई है। एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में सीटों की मारामारी है। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन सोमवार को प्रभावित रहा। कोहरा बढ़ने पर स्थिति और खराब हो सकती है। प्रभावित ट्रेनों में शताब्दी, ताज एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें हैं।
ट्रेन नंबर नाम देरी
19038 अवध एक्सप्रेस 8.19 घंटे
01905 कानपुर अहमदाबाद सुपरफास्ट 3.15 घंटे
12301 जोधपुर हावड़ा 1.33 घंटे
14863 मरुधर एक्सप्रेस 1.37 घंटे
22970 बनारस सुपरफास्ट 2.02 घंटे
(सभी आगरा फोर्ट होकर चलती हैं)
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम देरी से चल रहीं
13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस 5.29 घंटे
18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 4.22 घंटे
11058 अमृतसर-मुंबई 3.00 घंटे
12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस 2.15 घंटे
22692 बंगलूरू राजधानी एक्सप्रेस 2.00 घंटे
14623 पातालकोट एक्सप्रेस 1.10 घंटे
12002 शताब्दी एक्सप्रेस 1.02 घंटे
12627 कर्नाटक एक्सप्रेस 1.35 घंटे
12138 पंजाब मेल 2.08 घंटे
12280 ताज एक्सप्रेस 1.44 घंटे
18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 4.18 घंटे