फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many farmers did not done e-KYC for kisan samman nidhi in mainpuri

किसान सम्मान निधि: मैनपुरी के 1.79 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, रुक सकती है 11वीं किस्त

Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
सार

जिले के साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन इनमें से आधे ही किसानों ने अब तक ईकेवाईसी कराई है। जबकि मई में सम्मान निधि पाने वाली सभी किसानों को ई-केवाईसी करानी है। 

विज्ञापन
many farmers did not done e-KYC for kisan samman nidhi in mainpuri
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में लाख कोशिशों के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों में से 50 प्रतिशत ने ही ई-केवाईसी कराई है। इसके चलते 11वीं किस्त आने में भी देरी हो रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। 

विज्ञापन


जिले में 3.59 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। अब तक इन्हें दो-दो हजार रुपये की दस किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं। अप्रैल में 11वीं किस्त खाते में भेजी जानी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए का है। मई के अंत तक हर हाल में ई-केवाईसी करानी है। 
विज्ञापन


अब तक 1.79 लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। 50 प्रतिशत किसान अब भी ई-केवाईसी से दूर हैं। सीडीओ विनोद कुमार ने किसानों से जल्द ई-केवाईसी कराने के लिए कहा है। अगर किसान ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 11वीं किस्त से वंचित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीकी सीएससी पर करें संपर्क 

उप कृषि निदेशक कृषि डीवी सिंह ने बताया कि किसान नजदीकी सीएससी पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड लेकर जाना है। बाकी प्रक्रिया बायोमेट्रिक के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। ई-केवाईसी की प्रक्रिया में महज पांच मिनट का समय लगता है। 

आंकड़े 

- सम्मान निधि के कुल 359216 लाभार्थी हैं
- 179708 किसानों ने ही कराई है ई-केवाईसी 
- 179508 किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

उप निदेशक कृषि डीवी सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि पानी वाले सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। अब तक आधे किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। 11वीं किस्त किसानों को मिलनी है, ऐसे में वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं। अन्यथा वे किस्त से वंचित हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed