{"_id":"5bf3f3d1bdec22699d5ade05","slug":"mant-tries-to-blackmail-woman-by-photos-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास दिलाने के बहाने शिक्षिका को बुलाकर खींचे फोटो, अब दे रहा ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास दिलाने के बहाने शिक्षिका को बुलाकर खींचे फोटो, अब दे रहा ये धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
blackmail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की शिक्षिका को सरकारी आवास दिलाने के बहाने एक युवक ने पार्क में बुलाकर फोटो खींच लिए। इसके बाद होटल में आने का दबाव बनाने लगा। शिक्षिका के विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पति ने बहाने से बुलाया तो बाइक छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की है।
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महीने पहले एक युवक आया था। युवक ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताया। इसके बाद लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए। क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका का फार्म भरने के बाद युवक ने उसे 20 दिन पहले चीनी का रोजा पर बुलाया।
शिक्षिका अपनी पड़ोसी महिला के साथ आई। इस दौरान युवक ने दोनों के साथ अपने फोटो खींच लिए। कुछ दिन बाद युवक ने शिक्षिका को फिर से बुलाया। इस बार विक्टोरिया पार्क ले गया। यहां फोटो खींचने लगा। महिला ने विरोध किया। वह घर आ गई।

आरोप है कि चार दिन पहले युवक ने फोन किया। इस बार शिक्षिका को एक होटल में आने के लिए कहा। उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर युवक धमकी देने लगा। महिला ने मोबाइल बंद कर दिया। गुरुवार को शिक्षिका स्कूल से लौट रही थी। उनके साथ बेटा भी था।
आरोपी युवक ने शिक्षिका को पकड़ लिया। साथ चलने का दबाव बनाया। साथ नहीं आने पर फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। विरोध करने पर बेटे को पीट दिया। शिक्षिका के पति ने रविवार शाम को युवक को रामबाग पर बुलाया।
जैसे ही युवक आया, शिक्षिका के पति ने पकड़ लिया। मगर, वो बाइक छोड़कर भाग गया। इस पर बाइक को थाना एत्माद्दौला पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को पीड़िता ने एसपी सिटी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया।