फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manrega

मनरेगा कार्यों का प्रतिदिन सत्यापन करेंगी टीमें

Sun, 13 Sep 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
manrega
मैनपुरी। मनरेगा कार्यों में कई जगह धांधली सामने आने के बाद अब इस पर शिकंजा कस दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने सोशल ऑडिट टीमों को प्रतिदिन मनरेगा कार्यों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इससे रोजगार सेवकों और प्रधानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

जिले की 552 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कच्चे कार्य कराए जाते हैं। इनमें मजदूर अधिक दिखाकर फर्जीवाड़ा किया जाता है। कहीं एक ही काम को दो बार भी दिखाया जाता है। पूर्व में ही शिकायतों के साथ ही हाल ही में सीडीओ के निरीक्षण में भी ये मामले सामने आ चुके हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मनरेगा कार्यों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रतिदिन सोशल ऑडिट टीमें भी गांवों में जाकर कार्य का सत्यापन करके रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन

इसलिए होती है गड़बड़ी
मनरेगा के तहत सभी कच्चे कार्य कराए जाते हैं। इसमें चकरोड निर्माण, नाली खोदाई, पटरी सफाई आदि कार्य शामिल हैं। ऐसे में इनमें श्रमिकों का आंकलन करना मुश्किल होता है। इसी का फायदा उठाकर रोजगार सेवक और प्रधान गड़बड़ी करते हैं। अगर तत्काल कार्य का सत्यापन नहीं होता है तो कच्चा कार्य होने के चलते उसके भी खराब होने की बात कह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ ही सोशल ऑडिट टीमों को प्रतिदिन सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जएगी। ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed