फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mango

आम कारोबारियों को लाखों का फटका, बागों को लगा आंधी का झटका

Tue, 12 May 2020 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
mango
कासगंज में आंधी के कारण गिरी की आम की फसल को मंडी भेजने की तैयारी करते बागवान - फोटो : KASGANJ
कासगंज। इस बार शुरूआती दौर में आम के बागों में अच्छा बौर खिलने के कारण बागबानों के मन में खुशियां छाई थीं कि इस बार उन्हें अच्छी फसल मिलेगी तो पिछले साल का नुकसान भी पूरा हो जाएगा और अच्छे दाम भी मिलेंगे। लेकिन मौसम और लॉकडाउन ने बागबानों की खुशियां उड़ा दीं। पेड़ों पर लगी आम की फसल 25 से 30 फीसदी तक गिर गई। गिरी हुई फसल की कीमत के आधे दाम भी नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में आम का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। इसे बाहर की मंडियों में बेचा जाता है। आम का चक्र भी कुछ ऐसा होता है कि एक साल आम काफी मात्रा में आता है, तो अगले साल यह कम आता है। पिछले साल आम की फसल बहुत ही कम हुई थी। इस बार शुरूआत में शानदार बौर आया था। इससे किसान खुश थे। लेकिन होली के आसपास हुई बरसात और औले ने आम को काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं मार्च के अंत और अप्रैल की शुरूआत में जब आम तैयार हो जाता है उसी समय आम के पक्के ऑर्डर मिलने लगते हैं। बड़े-बड़े व्यापारी पूरे-पूरे बाग की बुकिंग कर लेते हैं। आम पकने के बाद मंडियों में भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार हालात ही बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च अप्रैल में लॉकडाउन के कारण जो आम बचा था उसके भी सही से ऑर्डर नहीं मिल पाए। इसके बाद रविवार शाम को आए आंधी तूफान ने इस फसल को और भी चौपट कर दिया। इससे आम के बागबानों को काफी नुकसान हुआ है।
फैक्ट फाइल-
- यहां के बागों में दशहरी, चौसा, टिकारी, काला बंबई, बंबई, देशी, लंगड़ा, फजली अन्य प्रजातियों के आम की होती है पैदावार।
- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित तमाम अन्य महानगरों तक जाता है यहां का आम।
- ढोलना, सहावर, बिलराम, पटियाली, दरियावगंज, बढ़ारी, सिढ़पुरा, मोहनपुरा, पिवारी सहित अन्य इलाकों में हैं आमों के बाग।
आंकड़े
- 1340 हेक्टेयर में जिले में हैं आम के बाग।
- 10 से 11 टन आम का अच्छी फसल पर होता है उत्पादन।
- 6 से 7 टन का होता है सामान्य फसल के दौरान उत्पादन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed